5 जनवरी 2014 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख नें कहा है कि ईरान व क्षेत्र के ज़्यादातर देशों के लिये ज़ायोनी सरकार के मुक़ाबले में प्रतिरोध एक बहुत ही पाक मिशन है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान की पार्लियामेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख नें कहा है कि ईरान व क्षेत्र के ज़्यादातर देशों के लिये ज़ायोनी सरकार के मुक़ाबले में प्रतिरोध एक बहुत ही पाक मिशन है। यंग न्यूज़ क्लब की रिपोर्ट के अनुसार जनाब अलाउद्दीन बुरूजर्दी नें आज तेहरान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दक्षिणी लेबनान में पिछले दिनों होने वाले धमाके, सीरिया में अमरीका और उसके क्षेत्रीय समर्थकों की हार का सूचक है। इस्लामी रिपबल्कि ईरान की पार्लिमेंट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी नीति कमीशन के प्रमुख नें इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि यह बम धमाके प्रतिरोध करने वालों की हिम्मत व हौसले को पस्त नहीं कर सकते, कहा कि इन धमाकों में सऊदी अरब के रोल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।